"सच उजागर, झूठ बेनकाब!"

"The truth revealed, the lies exposed!"

पर्यावरण प्रेमी ने पेड़ों के साथ मनाई होली: हल्दी, चंदन और कुमकुम से पेड़ों को लगाया रंग; पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश – Balod News

1 min read

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक पर्यावरण प्रेमी ने होली का त्योहार एक अनूठे तरीके से मनाया। भोज साहू ने अपने 6 साल के बेटे वृक्षांश के साथ सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों के साथ होली मनाई। उन्होंने हल्दी, चंदन, कुमकुम और विभिन्न रंगों के फूलों से बना मिश्रण पेड़ों पर लगाया।
होली के नाम पर काट रहे हरे भरे पेड़ पौधे

पर्यावरण प्रेमी भोज साहू ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जोड़ने और सुरक्षा के लिए हम सभी को आगे आने की आवश्यकता है। आज लोग होली के नाम कई हरे भरे पेड़ पौधे का काटकर होलिका दहन कर देते हैं।

पर्यावरण को बचाने की अपील

उन्होंने अपील की है कि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे इसलिए सुखी लकड़ी, कंडा जलाई जाए। इसके साथ कैमिकल युक्त रंग न खेलकर प्रकृति में खिले पेड़ पौधे के फुलों पलाश गुलाब गेंदा के रंगों का इस्तेमाल किया जाए।

इस अनोखी पहल में भोज साहू के साथ उनके साथी शुभम गुर्वें, डेमन सिन्हा, दर्शन सहारे और सरपंच कुलदीप ठाकुर भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर पेड़-पौधों के साथ होली मनाई और उनका आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page