
राष्ट्रपति 24 मार्च को आएंगी रायपुर: वायु सेना का विशेष विमान करेगा एयरपोर्ट पर लैंड, चीफ सेक्रेट्ररी ने ली हाई प्रोफाइल बैठक – Raipur News
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर आएंगी। 24 मार्च को वो छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगी। विधानसभा में होने जा रहे खास कार्यक्रम में वो शामिल होंगी। ये कार्यक्रम प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
प्रबोधन कार्यक्रम नाम के आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी विधायकों से चर्चा करेंगी। वो सदन को सम्बोधित करेंगी। विधायकों का जिम्मा, लोकतंत्र में विधानसभा की भूमिका, छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति और प्रदेश को लेकर राष्ट्रपति अपनी भावना व्यक्त करेंगी। इस कार्यक्रम में विधायकों को सदन में काम करने को लेकर राष्ट्रपति अपनी ओर से टिप्स देंगी।

इस प्लेन ो रायपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
राष्ट्रपति को रायपुर भारतीय वायुसेना का विशेष विमान लेकर आएगा। इस प्लेन को कोई सामान्य पायलट नहीं बल्कि एयरफोर्स के सीनियर पायलट उड़ाते हैं। दिखने में आम प्लेन की तरह नजर आने वाला प्लेन अंदर से कई तरह की हाइटेक कम्यूनिकेशन सिस्टम से लैस होता है। इस प्लेन का एक हिस्सा राष्ट्रपति के दफ्तर की सुविधाओं से सेटअप होता है। रायपुर एयरपोर्ट पर ये प्लेन लैंड होगा।
हाई प्रोफाइल बैठक

मुख्य सचिव की इस बैठक में सीएम के सचिव और दूसरे विभागों के अफसर भी ऑनलाइन जुडे़ और कार्यक्रम काे डिस्कस किया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में हाई प्रोफाइल बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
24 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ आएंगी। इसके ठीक 6 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी छत्तीसगढ़ दौरा है। इस वजह से छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री और प्रशासनिक अफसर तैयारी में जुटे हुए हैं।
इससे पहले भी आ चुके हैं राष्ट्रपति इनसे पहले स्व. डॉ कलाम, प्रतिभा पाटिल भी रायपुर आकर प्रदेश की विधानसभा में विधायकों को संबोधित कर चुकीं हैं। द्रौपदी मुर्मू, देश की तीसरी राष्ट्रपति होंगी जो सदन के भीतर संबोधित करेंगी ।
www.expose36garh.com