"सच उजागर, झूठ बेनकाब!"

"The truth revealed, the lies exposed!"

Bus full of women crashes, 14 injured | महिलाओं से भरी बस टैंकर से जा टकराई, 14 घायल: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम से लौट रही थीं सभी; जिला अस्पताल में भर्ती – durg-bhilai News

1 min read

दुर्ग जिले में एक सड़क हादसे में 14 महिलाएं घायल हो गई। शनिवार शाम एक बस अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ियों सहित टैंकर से जा टकराई। बस में 34-35 महिलाएं सवार थीं, जो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम से लौट रही थीं।
मोहन नगर थाना क्षेत्र का मामला है। बायपास रोड में झरोखा पैलेस के सामने यह घटना हुई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महिला बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दुर्ग जिले की 34-35 महिलाएं शामिल होने गई थी, वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

You cannot copy content of this page