Mass marriage organized in Kulia village of Balod | बालोद के ग्राम कुलिया में सामूहिक विवाह का आयोजन: 35 जोड़ों का एक साथ विवाह, खुद ट्रैक्टर चलाकर विवाह मंडप तक पहुंचा दूल्हा – Balod News
1 min read
www.expose36garh.com
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम कुलिया में हरदिहा साहू समाज द्वारा एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 35 जोड़े एक साथ विवाह के बंधन में बंधे।
समारोह में एक दूल्हा खुद ट्रैक्टर चलाकर विवाह मंडप तक पहुंचा। यह दृश्य सभी के लिए चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद रहे।