महिला जल जागरूकता अभियान: मनेंद्रगढ़ में महिलाओं को जल संरक्षण की जानकारी दी, साफ पानी का महत्व बताया
1 min read
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत सोनवर्षा में जल जीवन मिशन के तहत महिला जल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर प्राथमिक शाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में महिलाओं को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल की महत्ता के बारे में बताया गया। जल जीवन मिशन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को जल प्रबंधन में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई। ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इस अभियान से जल सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।महिला जल जागरूकता अभियान:मनेंद्रगढ़ में महिलाओं को जल संरक्षण की जानकारी दी, साफ पानी का महत्व बताया
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता ओंकार सिंह, सहायक अभियंता ए. एस. सिदार और उप अभियंता मनमोहन सिंह मौजूद रहे।
जिला परियोजना समन्वयक अनिमेष कुमार तिवारी, आईएसए निहाल डिक्सना और आईईसी नवीन कुमार ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जनसभा में जल बहिनियों और ग्राम जल स्वच्छता समिति की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।